फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू टीचर करता था अश्लील बातें, छात्राओं को भेजता था गंदे मैसेज

Sat, 16 Jan 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बवाना स्थित दिल्ली विवि के अदिति महाविद्यालय में एक टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने अनुबंध के आधार पर कार्यरत टीचर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, मोबाइल पर गंदे मैसेज करने व छेड़छाड़ करने की शिकायत की है।

इस मामले में मिली शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कालेज की 30 छात्राओं ने टीचर पर अभद्र और अश्लील बातें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मार्क्स देने के एवज में करते था गलत बातें

यह सभी छात्राएं सोशल वर्क डिपार्टमेंट में फाइनल ईयर की है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि आरोपी टीचर 25 मार्क्स देने के एवज में गलत बातें करता है।

गत दिसंबर माह में इस मामले में 15 पेज की शिकायत कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। छात्राओं ने मोबाइल में आए गंदे मैसेज भी दिखाए थे।

लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी टीचर सोशल वर्क डिपार्टमेंट की क्लास को पढ़ाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें