फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में आया दरिंदा: DU की छात्रा संग घर की छत पर दुष्कर्म, वारदात से पहले दिखाया उसी का अश्लील वीडियो

Thu, 13 Jul 2023 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़ित छात्रा के पिता इंजीनियर व माता शिक्षक हैं। वह सात जुलाई को सोसाइटी के बाहर आए अपने पुरुष दोस्त से मिलने गई थी। डीसी चौक के पास दोनों ने गाड़ी में बैठकर कॉफी पी। इस दौरान दोनों ने आपत्तिजनक हरकतें कीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी इलाके की सबसे पॉश व अति सुरक्षित कहे जाने वाली सोसाइटी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर बदमाश ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा के साथ उसके ही घर की छत पर दुष्कर्म किया। आरोपी रवि सोलंकी ने अपने आपको दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बताकर व छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्रा के पिता इंजीनियर व माता शिक्षक हैं। वह सात जुलाई को सोसाइटी के बाहर आए अपने पुरुष दोस्त से मिलने गई थी। डीसी चौक के पास दोनों ने गाड़ी में बैठकर कॉफी पी। इस दौरान दोनों ने आपत्तिजनक हरकतें कीं। मौके पर मौजूद आरोपी रवि ने उनकी वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। 

रात करीब 8.45 बजे छात्रा कार से उतरकर अपने घर जाने लगी। जब वह सीढ़ियां चढ़ रही थी तो आरोपी ने पीछा कर उसे रोक लिया। उसने छात्रा को परिचय पत्र जैसा पुलिस का कार्ड दिखाकर कहा कि वह दिल्ली पुलिस से है। साथ ही उसने छात्रा को कार की वीडियो दिखाई। धमकी दी कि वह उसे कानूनी पचड़ों में फंसा देगा। यही नहीं, वह वीडियो को वायरल करने व उसके माता-पिता को दिखाने की धमकी देने लगा। 

इसके बाद आरोपी डरी-सहमी पीड़िता को रात नौ बजे उसके घर की छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म व घिनौनी हरकतें की। इसके बाद रात 9.30 बजे के करीब फरार हो गया। उसके जाने के बाद छात्रा ने ये बात अपने दोस्त को बताई। इसके बाद प्रशांत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

68 हजार बाइक, दो हजार सीसीटीवी की जांच के बाद पकड़ा
मामले की गंभीरता तो देखते हुए शाखा में तैनात संदीप तुषीर व संदीप स्वामी की टीम को आरोपी को पकड़ने में लगाया गया। जांच में पता लगा कि आरोपी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से आया था। बाद में रिठाला मेट्रो स्टेशन तक गया है। पुलिस ने रोहिणी इलाके की करीब दो हजार बाइकों की डिटेल निकलवाई। 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। करीब 40 लोगों से पूछताछ कर आरोपी का स्कैच तैयार किया गया। कई दिन की जांच के बाद इंस्पेक्टर संदीप स्वामी, संदीप तुषीर, एसआई प्रदीप दहिया, सुखविंदर व योगेश दहिया की टीम ने पूठकलां गांव निवासी रवि सोलंकी को सेक्टर-24, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने ले रखा था पिस्टल का लाइसेंस
आरोपी ने पिस्टल का लाइसेंस ले रखा था। लाइसेंस को ही उसने पीड़िता को दिखाकर अपने को दिल्ली पुलिस का कर्मी बताया था। पुलिस ने लाइसेंस को जब्त कर लिया है। आरोपी के पिता ट्रांसपोर्टर है। इसके पांच व चार साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें