मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता उत्तरी दिल्ली में पीजी में रहती है। वह नॉर्थ कैंपस के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप के जरिये राघव ठाकुर नामक युवक से हुई। दोनों ने खूब चैटिंग की। अगले दिन 18 जनवरी को बातचीत के बाद राघव ने देर रात को मिलने की बात कर छात्रा को एक चाय की दुकान पर बुलाया। पीड़िता ने मना भी किया, लेकिन आरोपी के जोर देने पर वह उससे मिलने आ गई।
बातचीत के बाद आरोपी पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गया। देर रात करीब 3.00 बजे आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता वापस अपने पीजी में आ गई। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता से बातचीत करने का प्रयास करता रहा, लेकिन पीड़िता ने उससे मिलने और बातचीत से मना कर दिया। लोकलाज के डर से उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। अब 24 अक्तूबर को हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।