फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मंगनी कहीं और तय हुई तो डीयू के छात्र ने उठाया ऐसा कदम, दोस्त के उड़ गए होश

Fri, 26 Jul 2019 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रेमिका की मंगनी कहीं और होने पर डीयू के एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त दिव्यांश (20) के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से तीन पेज का एक सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


नोट में दिव्यांश ने प्रेमिका की कहीं और मंगनी होने के अलावा अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दिव्यांश का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से औरैया, यूपी का रहने वाला दिव्यांश अपने दोस्त के साथ दिल्ली समसपुर, पांडव नगर इलाके में रहता था। दिव्यांश डीयू के एक कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को जब दिव्यांश का दोस्त सोकर उठा तो देखा कि दिव्यांश पंखे से लटका है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिव्यांश को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें