दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला इलाके में एक स्कूटर सवार लड़का व लड़की को स्नैचिंग के आरोप में किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
झपटमारी करने में लड़कों को भी मात देने वाली एक युवती को उसके साथी के साथ सराय रोहिल्ला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान डीडीए फ्लैट, सब्जी मंडी निवासी चांदनी (22) और संगम पार्क, प्रताप बाग निवासी मोना (18) के रूप में हुई है।
पुलिस की मानें तो चांदनी गैंग लीडर है, पांच-छह लोगों का गैंग नशा और मौजमस्ती करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्कूटी, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।