फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: SOL पर छात्रों का आरोप, पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति, न बीच में ब्रेक.... न पूरी पीसीपी क्लास

Tue, 05 Mar 2024 08:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रों का आरोप है कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में कुछ ही विषयों की पीसीपी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। सात विषयों में से चार की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। समय सारिणी में निर्धारित कक्षाओं के बीच ब्रेक भी नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों के अनुसार सात विषयों में से चार विषयों की कक्षाएं उपलब्ध कराकर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं समय सारिणी में निर्धारित कक्षाओं के बीच भी ब्रेक नहीं दिया जा रहा। इन सब परेशानियों को लेकर एसओएल के छात्रों ने सोमवार को एसओएल अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


छात्र संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के अनुसार नया सत्र शुरू होने के बावजूद छात्रों को पीसीपी कक्षाएं शुरू होने या उन्हें आवंटित पीसीपी केंद्रों के संबंध में मैसेज तक नहीं भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न स्टडी सेंटरों पर छात्रों के आने-जाने को लेकर नए मनमाने नियम लागू किए गए हैं। 

कई छात्रों को पूरा स्टडी मटेरियल भी नहीं उपलब्ध कराया गया है। जो स्टडी मटेरियल दिया गया है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। बिना पर्याप्त कक्षाओं व पूरे स्टडी मटेरियल के छात्रों के फेल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों को उनके घर से बहुत दूर स्टडी सेंटर आवंटित किए गए है। जिससे उनके लिए समय पर सेंटर पर पहुँच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। एसओएल अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी छात्रों को पूरा व प्रिंटेड स्टडी मटेरियल तुरंत मुहैया कराया जाए और कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाए। 

नियमित कॉलेजों के मिड-सेमेस्टर ब्रेक 25 से 31 मार्च के दौरान एसओएल कक्षाएं आयोजित की जाएं।  एसओएल छात्रों को स्टडी सेंटरों के पुस्तकालय में पढ़ने की सुविधा सुनिश्चित जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें