फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू सेमेस्टर परीक्षा: समर्थ पोर्टल पर फॉर्म भरने में आ रही दिक्कत, 15 नवंबर अंतिम तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए विकल्प जुड़ने से उलझन: विषय चयन और कोड भरने में आ रही तकनीकी दिक्कतें
यूजी और पीजी के कुल 1,66,988 विद्यार्थी ने किया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिसंबर में शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए समर्थ पोर्टल पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल में इस बार नए विकल्प जोड़े जाने के कारण छात्रों को विषय चयन और विषय कोड भरने में दिक्कतें आ रही हैं। सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है, जबकि छात्र लेट फीस के साथ 22 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। डीयू में पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं।
अब तक 1.66 लाख से अधिक पंजीकरण
विश्वविद्यालय में अब तक यूजी और पीजी के कुल 1,66,988 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 53,241 विद्यार्थियों के फॉर्म कॉलेजों द्वारा सत्यापित किए जा चुके हैं। 85,293 विद्यार्थियों का सत्यापन अभी बाकी है। 28,346 विद्यार्थियों ने पंजीकरण के बाद भी फॉर्म पूरा नहीं किया है। 11 विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित (डिबार) किया गया है और 111 विद्यार्थियों के फॉर्म होल्ड पर हैं।
विज्ञापन

एनरोलमेंट नंबर न मिलने से बढ़ी मुश्किलें
अधिकारियों के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को अब तक एनरोलमेंट नंबर नहीं मिला है, उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है। खासकर, इस साल एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्र एनरोलमेंट नंबर न होने के कारण फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए सलाह
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और बिना पूरी जानकारी के विषयों में बदलाव न करें। यदि विषय कोड या चयन में कोई त्रुटि है, या एनरोलमेंट नंबर से जुड़ी समस्या है, तो वे तुरंत अपने कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक में जाकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें ताकि समय रहते समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें