फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू ने सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने की शिकायत के लिए पोर्टल शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्र संघ चुनाव में कैंपस और आसपास के क्षेत्र को पोस्टर, पेंटिंग से बचाने के लिए पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर केवल जियो-टैग्ड फोटो और वीडियो स्वीकार किए जाएंगे और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
चुनाव के दौरान किसी भी तरह के सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर पोस्टर, बैनर, पेंटिंग अथवा अन्य प्रचार सामग्री से विरूपण की सूचना देने के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पूरा पता और वैध पहचान पत्र भी अपलोड करना होग। डीयू प्रशासन के अनुसार इस पहल के जरिए चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक स्थलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता की ओर से दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। चुनाव संबंधी शिकायतों और कार्रवाई के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, लिंगदोह समिति की सिफारिशों तथा दिल्ली हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों को आधार बनाया गया है। चुनाव अधिकारी कार्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान दीवारों के बदरंग करने की कोई घटना सामने आने पर उसका प्रमाण उपलब्ध कराते हुए पोर्टल के जरिए सूचना दें। इसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें