सभी छात्रावासों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक 16 सूत्रीय दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत छात्रों का पूरा मेस शुल्क माफ कर दिया गया है। जबकि बिजली, पानी के बिल भी 50 प्रतिशत कम कर दिए गए हैं। इसके साथ-साथ छात्रों को लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष खोलने और अन्य खेलकूद, योगा के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।
डीयू द्वारा जारी दिशा-निर्देश
- छात्रावास में दवाइयों की उचित व्यवस्था की जाए।
- छात्रावास में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
- छात्रों को मेडिकल या किसी आपात स्थिति के बिना छात्रावास से बाहर नहीं निकलने दिया जाए।
- छात्रों के मनोरंजन के लिए कंप्यूटर, टीवी कक्ष खोले जाएं।
- जिन छात्रावासों में छात्रों की संख्या कम है, वो खाने का इंतजाम नजदीकी छात्रावास से करें। इससे मेस का खर्च भी बचेगा।
- छात्रावास में सभी के शात एक सामान व्यवहार किया जाए।
- छात्रावास को निश्चित समय पर सैनिटाइज किया जाए।
- पीएचडी छात्रों के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है।
- 19 मार्च को जारी नोटिस के बाद से अब तक यानी अगस्त महीने के बीच का मेस शुल्क छात्रों से नहीं लिया जाएगा।
- बिजली-पानी के शुल्क में 50 फीसदी कम किए जाएंगे।
- अंतिम वर्ष के छात्र जो कमरा खाली करना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश की इजाजत होगी।
- छात्रावास पदाधिकारी रोजाना छात्रों से मिलेंगे। उनसे बातचीत करेंगे। अगर कोई छात्र हताश या निराश हो तो उसका उत्साह बढ़ाएं।
- शरीरिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को खेलकूद और योग के लिए प्रेरित करें।