फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू ने दिसंबर-जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना विलंब शुल्क 15 अक्तूबर तक, विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, परीक्षा 4 दिसंबर से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने दिसंबर-जनवरी 2026-27 की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू कर दी है। यूजी (स्नातक) के पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर तथा पीजी (स्नातकोत्तर) के नियमित, एनसीवेब व एसओएल छात्र बिना विलंब शुल्क 15 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। 30 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म भरने का मौका होगा।
परीक्षा चार दिसंबर से शुरू हो रही हैं। फॉर्म समर्थ पोर्टल पर नामांकन नंबर से पंजीकरण कर भरना होगा। पहले से पंजीकृत छात्र सीधे लॉगिन कर सकेंगे। नियमित, ईआर (एसेंशियल रिपीट) व इम्प्रूवमेंट वाले कोर्स चुनकर शुल्क जमा करना होगा। ओटीपी के लिए व्यक्तिगत मोबाइल व ईमेल का ही उपयोग करें।
विज्ञापन

फॉर्म जमा होने के बाद कॉलेज/विभाग छात्र के विवरण, पिछले फॉर्म, प्रमोशन पात्रता व कोर्स की उपलब्धता का सत्यापन करेगा। यह प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी होनी है। सुधार की अंतिम तिथि भी 30 अक्तूबर है। एडमिट कार्ड 15 नवंबर से जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरना परीक्षा में बैठने की गारंटी नहीं है। छात्रों को उपस्थिति, पिछली परीक्षा में पास होने समेत अन्य नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें