फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : अफ्रीकी अध्ययन विभाग ने मनाया प्लैटिनम जुबली स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीयू के अफ्रीकी अध्ययन विभाग ने 70वीं वर्षगांठ को पूरा करते हुए प्लैटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इसमें भारत और अफ्रीका से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसमें राजनयिक, विद्वान, सार्वजनिक विचारक, शोधार्थी, और विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन

डीयू के शंकर लाल हाल में आयोजित समारोह में भारत में मोज़ाम्बिक के उच्चायुक्त एवं अफ्रीकी राजनयिक समूह के डीन एचई एर्मिंडो ऑगस्टो फरेइरा, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की महानिदेशक के. नंदिनी सिंगला, डीयू के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विभाग की अध्यक्ष प्रो नीरा अग्निमित्रा और डीयू सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तंजानिया, सूडान, माली, इथियोपिया, इरीट्रिया, गांबिया, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, मॉरिशस, बुर्किना फासो, टोगो, लीबिया, अल्जीरिया, गिनी, चाड, अंगोला तथा केप वर्डे जैसे देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे। इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत-अफ्रीका संबंध केवल रणनीति या व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और शोध के स्थायी निवेश पर आधारित होने चाहिए। यह विभाग वर्ष 1955 में उस समय स्थापित हुआ था जब भारत नवस्वतंत्र था और अफ्रीका उपनिवेशवाद से संघर्ष कर रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें