फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : जल्द लॉन्च होगा सीएसएएस पोर्टल, पंजीकरण शुरू होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण सप्ताहभर में शुरू हो सकते हैं। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल को लॉन्च कर पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब तक यह प्रक्रिया सीयूईटी यूजी रिजल्ट के इंतजार में ही रुकी हुई थी।
सीएसएएस लॉन्च होते ही विद्यार्थी पंजीकरण कर सकेंगे। हालांकि डीयू ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि पहले चरण में केवल पंजीकरण ही किया जा सकेगा या फिर छात्र अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों और कॉलेज का भी चयन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू प्रशासन को लंबे समय से सीयूईटी परिणाम का इंतजार था, क्योंकि इसी के आधार पर स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना था। परिणाम घोषित होने के बाद अब विश्वविद्यालय ने प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पंजीकरण, कॉलेज और कोर्स चयन के बाद छात्रों को उनकी वरीयता और सीयूईटी स्कोर के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। मालूम हो कि डीयू के 69 कॉलेजों में 79 प्रोग्राम की 72 हजार सीटों पर दाखिला होता है,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें