फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : सीईएस स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी आयु वर्ग के शिक्षार्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में किसी भी आयु वर्ग के शिक्षार्थी पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। डीयू ने कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम (सीईएस) के तहत शैक्षणिक सत्र जुलाई-दिसंबर 2025 में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रशासन ने मंगलवार से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें दाखिले के इच्छुक किसी भी आयु वर्ग के शिक्षार्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मालूम हो कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सीईएस का उद्देश्य किसी भी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों के पाठ्यक्रमों के नियमित छात्रों के साथ दाखिला और अध्ययन करने का अवसर प्रदान करना है। तीन साल पहले शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य उद्यमियों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाना, प्रबंधकीय कौशल में सुधार करना, शैक्षिक सपनों को पूरा करना, वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाना, कारीगर कौशल को उन्नत करना, विद्यार्थियों के साथ सीखने के माध्यम से आत्मविश्वास का निर्माण करना है। कोई भी व्यक्ति जो इन सेमेस्टर के किसी पेपर के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करता है, तो वह आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू का इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग (आईएलएलएएल) इस स्कीम के लिए नोडल संस्थान है। इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग के निदेशक प्रो. संजय रॉय ने बताया कि विभागों और कॉलेजों द्वारा उपलब्ध पेपरों की सूची, पात्रता मानदंड, पंजीकरण और फीस के संबंध में विश्वविद्यालय के पोर्टल (www.admission.uod.du.ac.in) के साथ-साथ इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग की वेबसाइट (www.illl.du.ac.in) पर सीईएस ई-ब्रोशर देख सकते हैं। आवेदक को https://ces.du.ac.in/index.php/site/login इस लिंक के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें