फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: SOL में बढ़ सकती है दाखिले की तिथि, डीयू प्रशासन डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड को लिखेगा पत्र

Sat, 12 Nov 2022 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसओएल में अब तक 1,27,239 पंजीकरण हुए हैं। इसमें से 86,875 छात्र दाखिला ले चुके हैं। सबसे अधिक बीए प्रोग्राम में 51,211 और बीकॉम में 13,982 दाखिले हुए हैं। 
विज्ञापन
DU Admission 2022 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के स्नातक कोर्सेज में अब तक दाखिला नहीं ले सके छात्रों को राहत मिल सकती है। दरअसल, एसओएल दाखिला तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए डीयू प्रशासन डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) को तिथि बढ़ाने की मंजूरी लेने के लिए पत्र लिखेगा। दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर से पहले पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


एसओएल में बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स राजनीतिशास्त्र, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीबीए (फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनॉलिसिस, बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, एमलिब में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया पांच अक्तूबर को शुरु हुई थी। एमबीए के लिए दाखिला प्रक्रिया को सात अक्तूबर को शुरु किया गया था। पहले 31 अक्तूबर को दाखिला प्रक्रिया समाप्त होनी थी लेकिन इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया था।

अब प्रशासन एक बार फिर से तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि दाखिले की रफ्तार बढ़ सके। दरअसल, अभी नियमित कॉलेजों में दाखिले की रेस जारी है। इस कारण से एसओएल में दाखिले रफ्तार नहीं पकड़ रहे हैं। एसओएल में अब तक 1,27,239 पंजीकरण हुए हैं। इसमें से 86,875 छात्र दाखिला ले चुके हैं। सबसे अधिक बीए प्रोग्राम में 51,211 और बीकॉम में 13,982 दाखिले हुए हैं। इसके बाद राजनीति शास्त्र ऑनर्स में 11,569 और बीकॉम ऑनर्स में 6,730, अंग्रेजी ऑनर्स में 2,820 दाखिले हो चुके हैं। सबसे कम 101 दाखिले बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी में हुए हैं। बीबीए में 191 और इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 271 दाखिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें