फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिलाः फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें, जमा करने से पहले एक बार जांच लें

Tue, 30 Jun 2020 02:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया, दस्तावेज, कोटे के छात्रों के लिए दस्तावेज के संबंध में जानकारी देने के लिए सोमवार को दूसरा लाइव वेबिनार आयोजित किया गया। गूगल मीट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित इस वेबिनार में 700 से अधिक छात्रों व अभिभावकों ने हिस्सा लिया। जबकि 2900 से अधिक ने फेसबुक पर वेबिनार की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। सबसे अधिक सवाल फॉर्म भरने में हो रही गलती, ईडब्लयूएस कोटे, एससी-एसटी व ओबीसी कोटे के सर्टिफिकेट में नाम को लेकर रहे। 

विज्ञापन


दाखिला शाखा डीन प्रो. शोभा बगई, डीयू के समान अवसर प्रकोष्ट के ओएसडी डॉ. विपिन कुमार तिवारी समेत अन्य विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। वेबिनार के दौरान दाखिले से जुड़ी एक पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन) भी प्रस्तुत की गई जिससे छात्रों केदाखिले से जुड़े संदेहों को दूर किया जा सके। वेबिनार में पूछे गए कुछ प्रश्न।  

प्रश्न: फॉर्म में गलती हो गई है अब सुधार नहीं हो रहा क्या करूं?
उत्तर: फॉर्म भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें, फॉर्म को जमा करने से पहले उसे एक बार अच्छी तरह से देख लें कि किसी प्रकार की गलती तो नहीं है। फॉर्म भरने के बाद सुधार करने की सुविधा नहीं है। गलती ना करें, हम दूसरा फॉर्म भरने की सलाह नहीं दे सकते।  
विज्ञापन


प्रश्न: मैं ईडब्लयूएस श्रेणी से हूं, क्या मैं सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर:
जी हां, डीयू की आवेदन प्रक्रिया केतहत ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्र सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न: ईडब्सयूएस कोटे में किन को शामिल किया गया है?
उत्तर:
ऐसे छात्र जो कि एससी, एसटी, व ओबीसी कोटे में नहीं आते और जिनके परिवार की आय सलाना आठ लाख से कम हैं, वह ईडबल्यूएस कोटे के लाभ ले सकते हैं। इसमें सभी स्रोतों से आय शामिल होनी चाहिए। 

प्रश्न: यदि किसी कोटे का कोई दस्तावेज मेरे पास नहीं है तो मैं क्या करुं?
उत्तर:
यदि दस्तावेज नहीं है तो उसे बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें उसकी स्लिप डीयू के लिए आवेदन करते समय लगा दीजिए। हालांकि दाखिले के अंत में छात्रों को मूल प्रमाणपत्र दिखाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें