फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : 24 घंटे में 85% सीटें भरीं, सीयूईटी से सीट आवंटन के बाद भी नहीं लगा ब्रेक

Fri, 21 Oct 2022 07:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

डीयू ने स्नातक स्तर के कोर्सेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की पहली सूची बुधवार शाम को जारी की थी। पहली सूची में 80 हजार से अधिक छात्रों के नाम थे। जिन छात्रों ने अब तक आवंटित सीट को स्वीकार नहीं किया है उनके पास 21 अक्तूबर शाम पांच बजे तक का समय है।
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार कटऑफ के बजाय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से सीट आवंटन के बाद भी दाखिले पर ब्रेक नहीं लगा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 70 हजार सीटों पर 24 घंटे में ही 60 हजार से अधिक छात्रों ने आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया। कई कॉलेजों में करीब 70-80 फीसदी छात्रों ने आवंटित सीट को स्वीकार कर ली। कॉलेजों में ज्यादा सीट बीकॉम, राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी ऑनर्स की स्वीकार की गईं।

विज्ञापन


डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया की पहली आवंटन सूची के तहत करीब 80,164 सीटें आवंटित की गईं, जिनमें से 60, 863 छात्रों ने इस सीट को स्वीकार कर लिया। जबकि 39,526 दाखिला प्रक्रिया में हैं। मालूम हो कि इस बार सीटें रिक्त ना रहें इसके लिए पहली आवंटित सूची में सामान्य व ओबीसी की सीटों पर 20 फीसदी अतिरिक्त व एससी, एसटी श्रेणी के लिए 30 फीसदी अतिरिक्त सीटें भरने का निर्णय लिया गया है।

डीयू ने स्नातक स्तर के कोर्सेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की पहली सूची बुधवार शाम को जारी की थी। पहली सूची में 80 हजार से अधिक छात्रों के नाम थे। जिन छात्रों ने अब तक आवंटित सीट को स्वीकार नहीं किया है उनके पास 21 अक्तूबर शाम पांच बजे तक का समय है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार जिस तरह से पहले राउंड में दाखिले हुए हैं उससे अगली सूची में बेहद कम सीटें ही आवंटित किए जाने की उम्मीद है। 30 अक्तूबर को शुरू होने वाले राउंड के लिए सीटें बचेंगी या नहीं, इसकी स्थिति शुक्रवार को ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन


श्री अरबिंदो कॉलेज में 80 फीसदी सीट स्वीकार 
डीयू के साउथ कैंपस स्थित श्री अरबिंदो कॉलेज की कुल 1,150 सीटों पर 70-80 फीसदी सीट को छात्रों ने स्वीकार कर लिया। सबसे अधिक करीब 80 फीसदी सीटें बीकॉम की स्वीकार की गई हैं। कॉलेज ने बीकॉम के लिए 291 दस्तावेज व दाखिले को वेरिफाई भी कर दिया। कॉलेज में बीकॉम के बाद अंग्रेजी ऑनर्स व राजनीति शास्त्र ऑनर्स की सीटें छात्रोंं ने स्वीकार की हैं।

एनसीवेब : 15 हजार सीटों के लिए 26 हजार से अधिक आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार एक-एक सीट पर करीब दो छात्राएं दावेदारी कर रही हैं। एनसीवेब की बुधवार को संपन्न हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 15 हजार सीटों पर 26 हजार से अधिक आवेदन किए गए हैं। अब दाखिलों के लिए 25 अक्तूबर को पहली कटऑफ जारी की जाएगी।  एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि स्नातक की 15 हजार सीटों पर 26 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। प्रत्येक कटऑफ में छात्राओं को दाखिला लेने के लिए दो दिन मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें