डीटीयू के अकेडमिक कैलेंडर के तहत आखिरी सेमेस्टर आठ मई को समाप्त हो रहा है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद ही विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को गूगल क्लासरूम और गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ते हुए पूरी तैयारी करवा ली है।
फुलप्रूफ होगी परीक्षाा, नकल की कोई गुजाइंश नहीं
डीटीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि एआई पर आधारित प्रोक्टोरिंग प्रणाली से ऑनलाइन परीक्षा बिल्कुल सुरक्षित माध्यम है। छात्र बेशक घर बैठे परीक्षा दे रहे होंगे, लेकिन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी तरह उनकी निगरानी होगी।
इसमें छात्र के पास इतना समय नहीं होता है कि वह किताब खोलकर या किसी और से पूछ सके। दूसरे कैमरे की निगरानी रहती है। अभी तक किसी विश्वविद्यालय ने इस प्रणाली से परीक्षा आयोजित नहीं की है।