फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू के पीजी छात्रों को मिलेगी फीस में रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवार की सालाना आय 4.50 लाख रुपये से कम होना जरूरी, सरकारी छात्रवृत्ति या फेलोशिप लेने वाले विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों को फीस में राहत देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थी फीस में रियायत पाने के लिए 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके परिवार की सभी ज्ञात स्रोतों से सालाना आय 4.50 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा विद्यार्थी का विश्वविद्यालय में किसी अनुशासनहीन गतिविधि या परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल का मामला नहीं होना चाहिए। पिछले सेमेस्टर में किसी भी विषय में बैकलॉग, री-अपीयर या सप्लीमेंट्री परीक्षा लंबित होने पर भी विद्यार्थी फीस में छूट के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक संबंधित पाठ्यक्रम में निर्धारित सीटों के अधिकतम पांच फीसदी विद्यार्थियों को पूरी फीस में छूट दी जा सकती है। वहीं डीटीयू और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के ग्रुप सी कर्मचारियों के अधिकतम दो बच्चों को पूरी फीस में छूट और ग्रुप बी कर्मचारियों के अधिकतम दो बच्चों को आधी फीस में छूट देने का प्रावधान है। हालांकि केंद्र या राज्य सरकार, एनएसपी, एआईसीटीई और डीटीयू से मिलने वाली किसी भी छात्रवृत्ति, फेलोशिप या वित्तीय सहायता का लाभ लेने वाले विद्यार्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें