- आवेदन के लिए इच्छुक छात्र 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) स्कूली छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित डाटा एनालिटिक्स कोर्स में दाखिला का अवसर दे रहा है। डीटीयू के सेंटर फॉर एक्सटेंशन एंड फील्ड आउटरीच ने छात्रों के लिए छह सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स ऑन एप्लाइड एआई, डाटा एनालिटिक्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप शुरू किया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार इस कोर्स में प्रवेश के लिए कक्षा नौवीं से आगे के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और फॉर्म www.dtu.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। कोर्स की फीस 3200 रुपये निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो एआई , डाटा एनालिटिक्स और उद्यमिता के क्षेत्र में कौशल विकसित करना चाहते हैं।