फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू ने स्वच्छ ऊर्जा व सस्टेनेबिलिटी के लिए दो नए एग्जीक्यूटिव कोर्स शुरू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह माह की अवधि वाले कार्यक्रम की रविवार को होंगी ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने स्वच्छ ऊर्जा और कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए दो नए एग्जीक्यूटिव शिक्षा कार्यक्रम शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय के डिजिटल एजुकेशन विभाग के तहत सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग द्वारा वीसीनाउ के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।
छह माह की अवधि वाले इस कार्यक्रम में रविवार को लाइव ऑनलाइन कक्षाएं, तीन दिवसीय कैंपस विजिट, छह अकादमिक मॉड्यूल और एक प्रायोगिक कार्य शामिल हैं। पहले बैच की ओरिएंटेशन हो चुकी है। कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक की शैक्षणिक विरासत और शोध क्षमता इन कार्यक्रमों को विशेष बनाती है। ये पाठ्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा में विशेषज्ञता के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन (डिजिटल एजुकेशन) प्रो. एस इंदु ने कहा कि डीटीयू उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में भारत के अलावा ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के पेशेवर भी शामिल हुए हैं, जो ऊर्जा, विनिर्माण, नियामक संस्थाओं, उच्च शिक्षा, रक्षा सेवाओं और ग्रीन फाइनेंस जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें