फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीयू : बीटेक में दाखिले के लिए 23 को पहले चरण की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिले की काउंसलिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। साथ ही पहले चरण की काउंसलिंग को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। 23 जुलाई को सुबह दस बजे से डीटीयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में काउंसलिंग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को आवेदन संबंधी मूल दस्तावेज और खुद से सत्यापित दस्तावेजों की प्रति लेकर जानी होगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 63 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 32 योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है। डीटीयू ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए पांच और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला के लिए दो उम्मीदवारों को अयोग्य माना। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में आवेदन कम प्राप्त होने की वजह से सूची लंबित है। वहीं, एमटेक में नॉन गेट उम्मीदवारों के लिए दाखिले की काउंसलिंग का पहला चरण पूरा हो चुका है। एमए (इकोनॉमिक्स) कार्यक्रम में दाखिला को लेकर दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए कोई सीट खाली नहीं है। स्पॉट राउंड को लेकर 28 जुलाई को सूचना जारी की जाएगी। इसके अलावा डीटीयू के पूर्वी दिल्ली कैंपस में एमबीए डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स कार्यक्रम में दाखिला को लेकर 20 जुलाई को साक्षात्कार के आयोजन की सूचना जारी की गई है। साक्षात्कार के संबंध में उम्मीदवारों को दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें