फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की चाल देख बदला वर्किंग स्टाइल

Tue, 31 Dec 2013 02:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्रियों के कामकाज की तेजी को देखते हुए डीटीसी प्रबंधन भी नई वर्किंग स्टाइल में आ गया है। डीटीसी प्रबंधन के नए आदेश के तत्काल प्रभाव से लागू होते ही पहले ही दिन बिना टिकट यात्रियों के पकड़े जाने के चलते लगभग 700 से अधिक कंडक्टरों के चालान कट गए।
विज्ञापन


यही नहीं, सभी डिपो मैनेजरों को समय से ऑफिस आने व बसों को निकालने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अब यदि बसों के समय से निकलने में देरी होती है तो डिपो मैनेजर पर भी गाज गिर सकती है।

इंद्रप्रस्थ स्थित दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन हेडक्वार्टर में सोमवार को सीनियर अधिकारी अपने-अपने विभागों की लिस्ट व कामकाज की योजना बनाते रहे। क्योंकि परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विभिन्न योजनाओं की फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सप्ताह के पहले वर्किंग डे पर मुख्यालय में परिवहन मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। भारती एक आम आदमी की तरह ऑटो से पहुंचे और अधिकारियों से दिल्ली पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली हो-हो बस सेवा की जानकारी ली।

सबसे खास है कि घाटे से डीटीसी को उबारने के लिए अब टिकट न काटने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के तहत अब यदि जांच टीम बस में बिना टिकट यात्री मिलने से उससे 2 सौ रुपये जुर्माना तो कंडक्टर को 75 रुपये की चालान पर्ची देनी होगी।

इसके चलते पहले ही दिन लगभग 700 से अधिक कंडक्टरों की चालान पर्चियां कट गईं। आदेश के तहत महीने में कंडक्टर की तीन चालान पर्ची कटने के बाद प्रबंधन उसे चेतावनी और उसके आगे चालान कटने पर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

इसके अलावा लगातार छह महीने तक 10 यात्री पकड़े जाने पर उसे नौकरी से हटाने की चेतावनी जारी हो जाएगी। कांट्रैक्ट कर्मियों की सेवाएं प्रबंधन चेतावनी के साथ समाप्त कर सकता है। हालांकि नियमित कंडक्टर को पहले तीन चालान कटने के बाद चेतावनी, चौथे पर वेतनवृद्धि रोकने के साथ चार्जशीट और उसके बाद चालान कटने पर संस्पेंड कर दिया जाएगा। काटे गए चालान की राशि कंडक्टरों की सैलरी से कटेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें