भैया दूज पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने महिलाओं को एक तोहफा दिया है। अबकी बार वह डीटीसी की साधारण बस के अलावा एसी (वातानुकूलित) बसों में भी मुफ्त सफर कर पाएंगी।
मंगलवार (आज) के लिए यह सुविधा सिर्फ दिल्ली और एनसीआर के शहरों के लिए मिलेगी। अंतरराज्यीय बसों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। इससे पहले भी रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिला यात्रियों को डीटीसी मुफ्त सफर का तोहफा देता रहा है।
मगर पहली बार उन्हें एसी बस में भी यह सुविधा मिलेगी। डीटीसी की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही सड़क पर अधिकतम बसों को उतार दिया जाएगा।