फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी करने वाले DTC कंडक्टर का वीडियो वायरल, पत्नी-जीजा के अवैध संबंध से था परेशान

Mon, 03 Apr 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदापुर इलाके में खुदकुशी करने वाले डीटीसी कंडक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसने जान देने से पहले अपना बयान दर्ज कर पिता के व्हाट्सऐप पर डाल दिया था। वीडियों में उसने आनी पत्नी और उसके जीजा में अवैध संबंध का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अब पिता वीडियो के सहारे बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पुलिस का इस मामले में कहना है कि उन्होंने कानूनी सलाह ली है, जिसके आधार पर किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है।

संजय (38) पत्नी, दो बच्चों और परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहता था। वह डीटीसी में बतौर कंडक्टर काम करता था। संजय की पंद्रह साल पहले शादी हुई थी।  गत 14 फरवरी को उसने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर बेटे की ओर से भेजे वीडियो

​दो दिन बाद मोहर सिंह ने अपने व्हाट्सऐप पर बेटे की ओर से भेजे वीडियो को देखा।  वीडियो में बेटे ने पिता को कहा कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ संबंध हैं। इसका पता चलने पर उसे धमकियां मिल रही हैं।

इसकी वजह से वह काफी परेशान है। वीडियो में उसने बच्चों का ख्याल रखने और दोनों को सजा दिलवाने की बात भी कही, ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके। वीडियो मिलने के बाद पिता उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस ने मामला दर्ज करने से पूर्व कानूनी राय ली। इसमें कहा गया कि इस पर कोई मामला दर्ज नहीं हो सकता। अब संजय के पिता न्यायालय के शरण में गए हैं, ताकि वहां से उसके बेटे को न्याय मिल सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें