फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः भीड़ के बीच घंटों रहने वाले डीटीसी बस कंडक्टर-ड्राइवर को नहीं दिए गए मास्क

Tue, 17 Mar 2020 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है, लेकिन सुबह से शाम तक रोज यात्रियों के बीच में रहने वाले बस चालकों या कंडक्टरों को न ही मास्क और न सैनिटाइजर मुहैया कराए गए हैं। 
विज्ञापन
डीटीसी बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है, लेकिन सुबह से शाम तक रोज यात्रियों के बीच में रहने वाले बस चालकों या कंडक्टरों को न ही मास्क और न सैनिटाइजर मुहैया कराए गए हैं। ऐसे में रोजाना हजारों यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर खुद के लिए फिक्रमंद हैं। हैरत की बात यह है कि अब तक परिवहन विभाग की ओर से किसी भी कर्मी को सुरक्षा के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं। 

विज्ञापन


बसों में यात्रा करने वाले कई यात्री मास्क लगाकर चल रहे हैं। खासकर एसी बसों में संक्रमण का अधिक खतरा होने के बावजूद एहतियात बरतने के लिए हिदायतें बस कर्मियों के लिए नाकाफी साबित हो रही हैं। 

दो बस ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना हर तरह के यात्रियों के बीच रहते हैं। फिर भी उन्हें ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें भी इस बात की चिंता सता रही है कि अगर कोई परेशानी हुई तो परिवार की देखभाल कैसे करेंगे। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित लोगों को ले जाने लाने के लिए डीटीसी बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीटीसी के सीजीएम बीआर मिन्हास ने कहा कि अभी सामान्य बसों में तैनात कर्मियों के लिए मास्क जरूरी नहीं है। विशेष बसों में तैनात कर्मियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें