आरोपियों में एनएसजी में तैनात एक डॉक्टर भी बताया जाता है। बीते रविवार को गुरुग्राम में सोहना रोड स्थित एरिया मॉल में गायक करण ओझला का म्यूजिकल कॉन्सर्ट था। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां बवाल मच गया था। नशे में धुत कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों से भिड़ते हुए एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी।
यह घटना उस समय घटी जब कॉन्सर्ट के दौरान शराब के नशे में कुछ युवक एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें समझाना चाहा तो वह पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी गई। इस पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया गया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।