फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बाप ने मासूम के साथ ये क्या किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में नहर पार स्थित पलवली गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल में काम कर रहे मजदूर अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ कुछ ऐसा किया जो आप अपने बच्चे के साथ भूलकर भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


बदायूं जिले का रहने वाला चंदन अपनी पत्नी कृष्णा व बच्चों के साथ नहरपार स्थित पलवली गांव में राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में बन रहे कमरे में करीब दो महीने से मजदूरी कर रहा है।

कुछ दिन पहले कृष्णा मायके चली गई। चंदन के साथ सात वर्षीय बेटी नीलम रह रही थी। बेटी के साथ अकेला रह रहे चंदन की जिम्मेदारी ऐसे में और बढ़ जाती है पर उसने अपनी आदत के चलते कुछ ऐसा कर दिया जो एक बाप कभी सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटी को अकेला स्टेशन छोड़ भाग गया बाप

पलवली गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल में काम करने वाला शराबी चंदन अपनी सात वर्षीय बेटी को रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर फरार हो गया। जीआरपी ने बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची को बरामद कर उसके मामा के सुपुर्द कर दिया है।

पाल ने बताया जीआरपी थाने में तैनात एएसआई सोहन कि बदायूं जिले का रहने वाला चंदन अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद सात साल की बेटी नीलम के साथ अकेला रह रहा था।

बताया जाता है कि चंदन शराब पीने का आदी है। 18 अप्रैल की रात वह बेटी को लेकर बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर अपने घर बदायूं चला गया। शनिवार को जीआरपी ने बच्ची को पलवली के सरपंच भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में मामा शंभू को  सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें