फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : नशे और रफ्तार ने छिनी दो जिंदगी, छात्र ने कार से तीन लोगों को कुचला

Tue, 14 Jun 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशा व रफ्तार ने राजधानी में दो लोगों की जान ले ली जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जनकपुरी इलाके में सोमवार सुबह नशे में धुत एक छात्र ने अपनी होंडा सिटी कार से तीन लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन


जिसमें सागरपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद (40), जनकपुरी निवासी अश्विनी आनंद (67) की मौत हो गई। वहीं डाबड़ी एक्सटेंशन निवासी संतोष (40) गंभीर अवस्था में डीडीयू अस्पताल में भर्ती है। जनकपुरी थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक ऋषभ (21) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने के अलावा लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वह आईपी यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार ऋषभ परिजनों के साथ जनकपुरी इलाके में रहता है। उसके पिता की जनकपुरी में हार्डवेयर की दुकान है। 
विज्ञापन


ऋषभ रविवार रात शिवनगर निवासी अपने दोस्त के घर पार्टी में गया था। जहां से सोमवार की सुबह वह अपनी होंडा सिटी कार से वापस लौट रहा था। वह काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। 
विज्ञापन

देखें वीड‌ियो कैसे उड़ाया बुजुर्ग

कार - फोटो : अमर उजाला
सी ब्लॉक पहुंचते ही उसने सुबह की सैर कर घर लौट रहे कामेश्वर प्रसाद को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही कामेश्वर कार की बोनट व शीशे से टकराते हुए फुटपाथ पर गिरे।

उधर ऋषभ ने रोकने के बजाए तेज रफ्तार से कार को मोड़ा और सामने अपनी कार की सफाई कर रहे संतोष को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतोष हवा में उछल गया। उसके बाद ऋषभ ने कार की रफ्तार और तेज कर दी और चंद कदम की दूरी पर पार्क से वापस आ रहे बुजुर्ग अश्विनी आनंद को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद अश्वनी भी हवा में उछलकर दूसरी कार के बोनट पर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग शोर मचाने लगे। यह देखकर एक सिपाही ने साइरन बजाते हुए बाइक से पीछा कर ऋषभ को दबोच लिया। 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कामेश्वर प्रसाद व अश्वनी आनंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।
  #WATCH: Road rage incident in Delhi's Janakpuri, 2 people dead (13/06/2016) (CCTV footage)https://t.co/yydhNNlXvU — ANI (@ANI_news) June 14, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें