फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ही फेरों पर ऐसी हालत देख दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात, मुंह देखते रहे गए घराती-बाराती

Mon, 06 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक गांव में घराती-बाराती उस समय दुल्हन का मुंह देखते रहे गए जब उसने फेरे के समय दूल्हे को नशे में झूमता देख बारात बैरंग लौटा दी। वर पक्ष के लोग दहेज की भी मांग कर रहे थे। मामला थाने तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में किसान की पुत्री के विवाह में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब दूल्हा फेरे के लिए शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। दूल्हे ने फेरों पर पहुंचते ही दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी हंगामे के बाद बारात व दूल्हा बैरंग लौट गए।

घटना के बाद लड़की पक्ष ने मामले की सूचना थाने में दे दी। पुलिस दूल्हे को मेरठ से थाने ले आई। किसान की पुत्री का विवाह शनिवार रात होना था। मेरठ जनपद से बारात आई थी, लेकिन दूल्हा अपने दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे शराब के नशे में झूमता हुआ पहुंचा। इससे पहले बारात खाना खा चुकी थी। दूल्हे के परिजन उसको नशे में देखकर उसे बिना जयमाला के ही फेरों के लिए ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया

demo pic - फोटो : अमर उजाला
अपने होने वाले जीवन साथी को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे ने ज्यादा शराब पी रखी थी और वह दहेज की डिमांड कर रहा था। काफी देर तक हंगामा हुआ, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

लड़की और उसके पक्ष के लोग किसी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी को तैयार नहीं हुए। हंगामे के बाद बारात दूल्हे को साथ लेकर वापस मेरठ लौट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दूल्हे को मेरठ जाकर उसके गांव से ले आई है तथा लड़की पक्ष को भी बुला लिया है।

समाचार लिखे जाने तक किसी मध्यस्थ से समाधान नहीं निकला था। दोनों पक्षों में बातचीत जारी थीं। एसएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें