फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में लें होली की छुट्टी का मजा, टूर एंड ट्रेवल कंपनियां दे रही हैं ऑफर

Sun, 05 Mar 2017 10:53 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले शशांक अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। होली की छुट्टी सोमवार को होने से तीन दिन की लगातार छुट्टी मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने दो दिन की और छुट्टी लेकर विदेश में होली मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उनको टूर एंड ट्रेवल कंपनियों की ओर से बेहतर ऑफर का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने यह योजना दो महीने पहले ही बना ली थी और अब बृहस्पतिवार को छुट्टी मनाने के लिए वे बैंकाक का रुख करेंगे। 

ऐसे कई लोग हैं, जो तीन दिन की छुट्टियों का आनंद विदेश में लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पहले से ही पैकेज की बुकिंग करा रखी है। यही नहीं विदेश के अलावा देश के कई पर्यटक स्थलों पर भी वीकेंड सहित सोमवार की छुट्टी मनाने को लोग निकलेंगे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मथुरा, वृंदावन के लिए लोग पैकेज ले रहे हैं

demo pic - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-18 टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार होली सोमवार की पड़ रही है। बड़े-बड़े ऑफिस में शनिवार से लगातार 3 दिन की होली की छुट्टी हो रही है। ऐसे में कुछ और दिन की छुट्टियों का जुगाड़ करके लोगों ने बाहर घूमने का प्लान कर लिया है।

लोग आगरा, मथुरा, वृंदावन, जयपुर के साथ-साथ मसूरी, शिमला, कुल्लू मनाली जैसी जगह पर जाने पर जोर दे रहे हैं। सबसे ज्यादा मथुरा, वृंदावन के लिए लोग पैकेज ले रहे हैं।

इस दौरान होटल में कमरे भी सस्ते मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने बैंकाक, श्रीलंका, मॉरीशस के लिए भी बुकिंग कराई है। इन जगह पर जाने के लिए बहुत ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है।
विज्ञापन

गाड़ियों की बुकिंग कराकर भी निकलेंगे लोग

demo pic - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-18 में टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक अनुज गुप्ता ने बताया कि इस दौरान लोग टूर पैकेज के साथ आने-जाने के लिए गाड़ी की भी बुकिंग करा रहे हैं। इसका फायदा ये है कि निजी गाड़ी होने से अपनी मर्जी से घूम सकते हैं।

ये 10 रुपये प्रति किलोमीटर और ड्राइवर के लिए अलग-अलग से 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने पड़ते हैं। इस दौरान होटल के कमरे भी सस्ते हैं। दो हजार रुपये में प्रतिदिन के हिसाब से अच्छे कमरे मिल रहे हैं। 

विदेश के टूर पैकेज 
 जगह         समय          रुपये  
श्रीलंका  -  3 दिन/2 रात  - 53 हजार 
मॉरीशस  -  3 दिन/2 रात  - 35 हजार 
थाइलैंड   -  3 दिन/2 रात - 42 हजार 

नोट: अलग-अलग टूर ऑपरेटर्स के पैकेज में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें