फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नए साल में रेव पार्टी के लिए गोवा ले जा रहे थे ड्रग्स, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन पकड़े

Sun, 29 Dec 2024 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इनके कब्जे से 3.68 किलोग्राम चरस (मलाना क्रीम-ब्लैक गोल्ड) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई ड्रग्स की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 2 मुख्य आरोपी गोवा के हैं, जो नए साल की रेव पार्टी के लिए ड्रग्स खरीद रहे थे।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने  रेव पार्टी के लिए गोवा जा रही ड्रग्स को पकड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3.68 किलोग्राम चरस (मलाना क्रीम-ब्लैक गोल्ड) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई ड्रग्स की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 2 मुख्य आरोपी गोवा के हैं, जो नए साल की रेव पार्टी के लिए ड्रग्स खरीद रहे थे।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, सूचना मिली कि गोपाल साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश से चरस (मलाना क्रीम, जिसे काला सोना, क्रीम और कॉफी आदि के रूप में भी जाना जाता है) खरीदकर गोवा भेजने के लिए अपनी कार से दिल्ली आ रहा है।

इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में एसआई संजीव गुप्ता, एसआई अवधेश व एएसआई अंजय की टीम ने घेराबंदी कर कुल्लू निवासी निवासी गोपाल चौहान व गोवा निवासी जू उर्फ जेल्म्स सेवियो फर्नांडीस और जॉर्डन फर्टाडो व जॉर्डन फर्टाडो नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसकी कार से 3.68 किलो ग्राम मलाना क्रीम जब्त की गई। गोपाल चौहान शुरू में उसने मजे के लिए चरस का सेवन करना शुरू किया था, लेकिन बाद में वह आदी हो गया। इसके बाद वह ड्रग्स सप्लाई करने लगा। उसे गोवा में ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए प्रति किलोग्राम 50,000 रुपये मिलते थे। 
वह आमतौर पर सितंबर के बाद हर महीने गोवा जाता था। मूलरूप से पुर्तगाल निवासी जो उर्फ जेल्म्स सवियो फर्नांडीस व जॉर्डन फर्टाडो चरस की खरीद के लिए ही गोवा से हिमाचल प्रदेश आए थे, ताकि वे इसे सीधे गोवा और कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में अत्यधिक लाभ के साथ सप्लाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें