फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था रूपेश, ड्रग तस्करों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप

Mon, 01 Oct 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तैमूर नगर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी(एनएफसी) के तैमूर नगर गांव में रूपेश(40) नामक युवक को रविवार रात गोली मार दी गई। बताया जा है कि उसने ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ था इसलिए उस पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन


हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। रूपेश को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पथराव किया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एनएफसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तैमूर नगर इलाके में खुलेआम नशे का कारोबार किया जाता है। लोग इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक रूपेश और उसका भाई भी पुलिस को कई बार लिखित शिकायत दे चुके थे। रविवार रात को जब रूपेश अपने बच्चों के साथ खेल रहे थे तभी दो लोग हवाई फायरिंग करते हुए वहां से निकले। इस पर जब रूपेश ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने गोली उसके सीने के आर-पार कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें