फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः प्रेम प्रसंग को लेकर कोचिंग में पढ़ा रहे युवक की दिन-दहाड़े हत्या

Mon, 01 Oct 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोचिंग टीचर अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेन्द्र पार्क इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को दो हमलावरों ने एक कोचिंग सेंटर में पढ़ा रहे टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वारदात के बाद अंकित के घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि अंकित एक लड़की से प्यार करता था और उसी के भाई ने अंकित की हत्या की है। उसे सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोली मारी गई। अंकित की मां कहना है कि वह पढ़ा रहा था तभी कुछ लोग आए और उसे गोली मारकर चले गए।

वहीं अंकित की बहन का आरोप है कि अंकित एक लड़की से प्यार करता था और दोनों शादी करने वाले थे। लड़की के मां-बाप भी शादी के लिए तैयार थे लेकिन भाई को अंकित पसंद नहीं था।
विज्ञापन


लड़की कई बार कह चुकी थी कि मेरा भाई तुम्हें मार देगा। यही वजह है कि अंकित के परिवारवाले अंकित की प्रेमिका के भाई पर उसकी मौत का आरोप लगा रहे हैं। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें