फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद, पूछताछ में खुला नेटवर्क का राज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली एनसीआर में सक्रिय एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की हैं। मामले में नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नेटवर्क का खुलासा और गिरफ्तारियां -

पुलिस आयुक्त राहुल अलवाल के अनुसार, 17 मार्च को शिव विहार तिराहा पर जाल बिछाकर नितिन पाठक को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के भोपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर संचालक प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 21 मार्च को शालू कुमार और 23 मार्च को संजय सिंह को भी हिरासत में लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति विभिन्न व्यवसायों से जुड़े थे। मुख्य आरोपी नितिन पाठक पहले एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य करता था, जिससे उसे दवाओं के बाजार की गहरी समझ थी। प्रेम सिंह यादव एक मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था और बिना वैध दस्तावेजों के दवाओं की बिक्री में संलिप्त था। शालू कुमार पूर्व में एक फार्मास्युटिकल कंपनी चलाता था, जो लॉकडाउन के दौरान बंद हो गई थी। संजय सिंह, जो पहले मजदूरी करता था, बाद में इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा बन गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल बरामदगी और कीमत

पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 3.539 किलोग्राम अल्प्राजोलम और 1.709 किलोग्राम ट्रामाडोल बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में नशीली दवा और मादक पदार्थ अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की कड़ियों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें