के मुरादनगर स्थित नया नूरगंज लाल पुल के निकट शुक्रवार दोपहर खेलते वक्त नाले में गिरने से मासूम सुबान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा।
मौके पर पहुंचे एसडीएम का घेराव कर लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, नाले के किनारे दीवार बनवाने और सफाई कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों का कहना है कि एक साल के भीतर अब तक नाले में छह मासूमों की डूबने से मौत हो चुकी है।
नया नूरगंज चौड़ा खड़ंजा लाल पुल के निकट अलीमुद्दीन परिवार समेत रहता है। इस समय उसकी बेटी आसमीना सालभर के बेटे सुबान के साथ ससुराल भोजपुर से अपने मायके आई है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे सुबान खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।
काफी तलाशने के बाद पड़ोसी युवक कल्लू की नजर कॉलोनी के बीचोबीच गुजर रहे नाले में पड़ी। उसे शक हुआ कि शायद हरी शर्ट और नीली पैंट पहने कोई बच्चा गंदगी के भरे नाले में पड़ा है। इस पर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।