फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंटरनेट से मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बस करना होगा इतना सा काम

Wed, 02 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

अब डाउनलोड करना होगा लर्निंग लाइसेंस 
- डीएल के होगा ऑनलाइन आवदेन, ऑनलाइन ही जाम होगी फीस
- 15 अगस्त से पहले मिलेगी वाहन स्वामियों को कई सुविधाएं
 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग (एआरटीओ) ने प्रक्रिया में चल रही पांच योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए 15 अगस्त तक तैयारी की जा रही है। उसके बाद से लर्निंग लाइसेंस इंटरनेट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा भी वाहन स्वामियों और लाइसेंस धारकों को वाहनों के नवीनीकरण से लेकर अन्य जानकारियां समय ये पहले मिलेंगी।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने बताया कि अभी तक सारथी-3 और वाहन-3 सॉफ्टवेयर से काम किया जा रहा था। मगर अब इसे अपडेट किया गया है। सारथी-4 और वाहन-4 कर दिया गया है। 15 अगस्त तक उम्मीद है कि इसी सॉफ्टवेयर से काम शुरू करा दिया जाएगा।

इसके लिए कार्यालय भवन पर भारत दूर संचार निगम की ओर से टावर लगा दिया है। जिससे रेडियो फ्रिकवेंसी से तेज इंटरनेट का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में बीपीएन की कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद से ही काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। एआरटीओ ने बताया कि  सारथी-4 के माध्यम से व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करेगा और ऑनलाइन ही फीस जमा करेगा। इसके बाद टेस्ट का समय बताया जाएगा। टेस्ट में पास होने के बाद आवेदक के पास फोन पर ओटीपी नंबर आ जाएगा और वह अपने लर्निंग लाइसेंस को इंटरनेट से अपलोड कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि वाहन-4 साफ्टवेयर से ऐसे लोगों के पास मैसेज जाएंगे जिससे किसी का फिटनेस होना, नवीनीकरण होना, टैक्स जमा होने की तिथि से पहले सूचना देना, किसी भी व्यक्ति को वाहन का नंबर अलाट होगा तो उसका भी मैसेज आएगा। अधिकतर काम की जानकारी मोबाइल मैसेज से ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

अभी है घर भेजने की व्यवस्था

मौजूदा समय में एआरटीओ विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट कराया जाता है और लाइसेंस को डाक से घर भेजा जाता है। उनको हाथोंहाथ नहीं दिया जाता है। मगर यह व्यवस्था लागू होने पर इंटरनेट से हाथोंहाथ लाइसेंस मिल सकेगा।

नए वीआईपी नंबरों की संख्या 375 पहुंची
नोएडा। एआरटीओ की ओर से नए वीआईपी नंबरों की सूची इंटरनेट पर डाल दी गई और दो दिन में 375 नंबर खरीदे जा सके हैं। एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन 168 और दूसरे दिन 207 वीआईपी नंबर लोगों ने खरीदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें