ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाया गया
दूसरी तरफ आश्रम चौक पर भारी जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के समय ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए 15 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अब इन पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने सोमवार सुबह आश्रम चौक जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। दक्षिण-पूर्वी जिले के एसीपी विजय मलिक देर रात तक खुद आश्रम चौक की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते दिखे।
ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों को इस्तेमाल करने की सलाह दी
- नोएडा व गाजियाबाद से डीएनडी होकर एम्स व एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक निजामुद्दीन, बारापूला और भैरो मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नोएडा से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन चालक सरिता विहार होकर निकल सकते हैं।
- बदरपुर से आने वाले वाहन चालक रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बदरपुर, सरिता विहार और जामिया नगर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर और एम्स की ओर जाने के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है।
- चिराग दिल्ली और आईआईटी की ओर से आने वाले वाहन चालक नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का प्रयोग कर आगे जा सकते हैं।
- एम्स और नई दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालक रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोदी रोड, लाला लाजपत मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर से जा सकते हैं।
- एम्स और चिराग दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को नोएडा राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की ओर जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
- एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से आने वाले वाहन चालक मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक कैप्टन गौड़ मार्ग होकर जा सकते हैं।