फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल में शामिल हो सकती हैं चालक यूनियनें, पहले दिन डीटीसी-ऑटो चालकों के आंदोलन का नहीं दिखा असर

Wed, 09 Jan 2019 05:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांगों को लेकर श्रमिक संगठन सीटू के बैनर तले डीटीसी के अस्थायी चालकों ने काम पर काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध किया। दूसरी ओर, दिल्ली की कुछ ऑटो एवं टैक्सी यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हुईं, लेकिन इससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखा। हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को इसका असर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


डीटीसी कॉन्ट्रेक्युअल एंपलाई यूनियन के अध्यक्ष बाल्मिकी झा और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल को मंगलवार को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आईपी डिपो स्थित डीटीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया।

इस हड़ताल में राजधानी परिवहन पंचायत, ऑटो टैक्सी यूनियन, चालक शक्ति यूनियन और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समेत अन्य चालक यूनियनों के सदस्यों ने भागीदारी की। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में टैक्सी चालक यूनियनों ने हड़ताल कर अपनी मांगें रखीं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी टैक्सी और ऑटो चालकों की हड़ताल रही। हालांकि, कुछ ऑटो और टैक्सी यूनियनें इस हड़ताल में शामिल नहीं हुईं। इस कारण आम लोगों पर हड़ताल का असर न के बराबर ही रहा।
विज्ञापन


श्रमिक संगठन एक्टू के महासचिव अभिषेक ने बताया कि डीटीसी के अस्थायी चालकों, टैक्सी और ऑटो यूनियनों ने बुधवार को होने वाली हड़ताल में समर्थन की बात कही है। इस बीच, टैक्सी और ऑटो चालकों के भारी संख्या में हड़ताल में शामिल होने की संभावना है। इससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें