फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर समझकर निर्दोष को मारी गोली

Wed, 02 Sep 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु रक्षकों की एक टीम के सदस्य ने ट्रक में पशु भरे होने के शक में ट्रक चालक को गोली मार दी। गोली राजस्थान के ग्वारका निवासी चालक शमशेर खां के दाहिने हाथ में लगी।
विज्ञापन


उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला मंगलवार रात का है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

सूचना मिली थी कि पशुओं से भरा एक ट्रक गुड़गांव की ओर आ रहा है। इस पर खेड़कीदौला टोल से राजीव चौक की ओर आगे चलकर पशु रक्षकों की एक टीम अपनी गाड़ी साइड में लगाकर तस्करों के आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


तभी सीमेंट पाउडर भरा एक ट्रक आया जिस पर त्रिपाल डाला गया था। रक्षकों को लगा कि ट्रक में पशु हैं। इस पर चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने लुटेरे समझकर ट्रक नहीं रोका।

तभी रक्षा दल के सदस्यों ने चालक पर गोली चला दी। चालक ने ट्रक रोक दिया। इसके बाद पशु रक्षकों ने त्रिपाल हटाकर देखा तो उसमें पाउडर भरा था।

इसके बाद वे वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआइ गजराज ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें