फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कार में आग लगी, हादसे में झुलसकर चालक की हुई मौत; बगल की सीट पर बैठे शख्स की हालत गंभीर

Sun, 03 Aug 2025 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त पानीपत निवासी गांव पुठेर पानीपत हरियाणा निवासी विपेंद्र (40) के रूप में हुई है। वहीं, घायल जगबीर निवासी गांव इशराना पानीपत हरियाणा का राजा हरिशचंद अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास शनिवार देर रात एक कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे चालक की झुलसकर मौत हो गई, वहीं बगल की सीट पर बैठे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त पानीपत निवासी गांव पुठेर पानीपत हरियाणा निवासी विपेंद्र (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, घायल जगबीर निवासी गांव इशराना पानीपत हरियाणा का राजा हरिशचंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के डिवाइडर में टकराने के बाद हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक और घायल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि तकनीकी जांच कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें