उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड पर मंगलवार रात चलती कार में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सचिन त्यागी (38) परिवार के साथ हर्ष विहार, मंडोली विस्तार गली नंबर-13 में रहता था। परिवार में मां, पत्नी ममता एक बेटा, बेटी और एक भाई गौरव है। सचिन ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की अपनी टाटा इंडिगो टैक्सी खरीदी थी। उसने टैक्सी को कॉल सेंटर में लगाया था। ज्यादातर वह टैक्सी खुद चलाता था।
विज्ञापन
3 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात उसने भजनपुरा इलाके में सवारियों को छोड़ा। इस बीच करीब 10.45 बजे वह वजीराबाद रोड होते हुए मंडोली के सामने पहुंचा। अचानक नंद नगरी डिपो के सामने उसकी टैक्सी में अंदर से आग लग गई। शुरुआत में तो सचिन ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। बता दें कि सचिन अपने बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर जा रहा था और जब वह उपहार लेकर उतरने का प्रयास कर रहा था तब ही कार लॉक हो गई।
4 of 5
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय वहां मौजूद संदीप ने बताया कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसी तरह कार के शीशे तोड़क़र चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। मामले की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई।
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, तब तक चालक पूरी तरह झुलस गया था। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय टैक्सी डीजल से चल रही थी। शॉर्ट सर्किट के कारण कार के अंदर की ओर से आग लग गई। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम होने के कारण चालक बाहर नहीं निकल सका।