दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गौरव ढाबे पर काम करने वाले दो नौकरों में मंगलवार की रात को खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद एक ने बोतल तोड़ कर दूसरे के पेट में घोंप दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर चार साल से काम करने वाला अर्जुन (23) निवासी फैजाबाद अपने साथी त्रिपुरा, अगरतला निवासी पुनंजीत के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी।
उनका किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस दौरान पुनंजीत ने शराब की बोतल तोड़कर उसके पेट में घोंप दिया। जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उसे अर्जुन के परिजन के आने का इंतजार है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार की रात को हिरासत में लिया है। वह भागने की फिराक में था।