फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह होगा नंबर ड्रा, आधे से ज्यादा फ्लैट तैयार

Sat, 07 Jun 2014 12:59 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल होने वाले 5000 आवेदकों के लिए खुशखबरी है। जीडीए ने इन फ्लैट्स के नंबर ड्रा की भी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। फ्लैट्स का ड्रा पूरा होते ही जीडीए सफल आवेदकों को उनके मकानों का नंबर भी अलॉट कर देगा।
विज्ञापन


इसी माह के अंत तक नंबर ड्रा निकाला जाएगा। जीडीए ने आवंटित किए जाने वाले मकानों की सूची भी तैयार कर ली है। जीडीए अधिकारियों की मानें तो एक से दो साल के भीतर मकानों का कब्जा भी दे दिया जाएगा।

बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम का ड्रा 5 जून से निकाला जा रहा है। 7 जून तक 2500 ईडब्लूएस और 10 से 12 जून के बीच 2500 एलआईजी फ्लैट्स का ड्रा निकाला जाएगा। इसी के साथ जीडीए ने बिल्डर प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन फ्लैट्स की सूची तैयार की है।
विज्ञापन


सूची के मुताबिक हाईटेक सिटी, क्रासिंग्स रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन आदि जगहों पर निर्माण जारी है। सबसे ज्यादा फ्लैट्स राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगे, यहां निर्माण अंतिमचरण में है।

यहां लागू होगी योजना
ईडब्लूएस और एलआईजी भवन निर्माण योजना की अनिवार्यता का शासनादेश सितंबर 2011 में आया। जीडीए ने जनवरी 2012 में शासनादेश को लागू कर दिया। इस अवधि के बाद जितने भी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के नक्शे पास हुए हैं, उनमें यह शासनादेश लागू होगा।

सस्ते फ्लैट्स का ड्रा में मकान ज्यादा, आवेदक कम
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के ड्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को फ्लैट्स की तुलना में आवेदन कम मिले। डिफेंस सर्विसेज और फ्रीडम फाइटर की श्रेणी में 125-125 फ्लैट्स आरक्षित थे। लेकिन डिफेंस सर्विसेज में सिर्फ दो और फ्रीडम फाइटर श्रेणी में सिर्फ 16 आवेदन ही मिले।

इसी प्रकार एक्स सर्विसमैन श्रेणी में 75 मकानों की तुलना में सिर्फ 22 आवेदन मिले। सभी आवेदकों को फ्लैट्स आवंटित कर दिए गए। इन दोनों श्रेणियों से बचे 285 फ्लैट्स को शनिवार को होने वाले सामान्य श्रेणी की लॉटरी में शामिल किया जाएगा। ओबीसी श्रेणी के 592 फ्लैट्स का आवंटन किया।

दूसरी ओर ड्रा में पारदर्शिता के लिए जीडीए का अभिनव प्रयोग शुक्रवार को काम नहीं कर पाया। शहरवासी कविनगर सामुदायिक केंद्र में चल रहे ड्रा का सीधा प्रसारण नहीं देख पाए।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने कहा कि लाइव प्रसारण में तकनीकी दिक्कत आने के कारण परेशानी आई। शनिवार को सामान्य वर्ग के लिए ईडब्लूएस फ्लैट्स कीलॉटरी निकाली जाएगी। इसमें 875 फ्लैट्स के लिए करीब 6500 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें