फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदरपुर से बॉर्डर तक बनेगा नाला, राशि मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दक्षिण दिल्ली के बदरपुर गांव से बदरपुर बॉर्डर तक मथुरा रोड पर नाला बनाने के लिए 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस नाले का निर्माण कार्य 27 सितंबर को शुरू होगा।
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस नाले के निर्माण की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा इस कार्य की शुरूआत करेंगे। नाले के बनने से मथुरा रोड पर बरसात के दौरान लगने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही 27 सितंबर को मोलडबंद विस्तार में बने फुटओवर ब्रिज का भी उद्घाटन होगा। यह पुल दिल्ली को सीधे फरीदाबाद (हरियाणा) से जोड़ता है और लंबे समय से लोगों की प्रतीक्षा में था। बिधूड़ी ने कहा कि यह दोनों विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें