फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसआई की कार से ग्लॉक पिस्टल चोरी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्लॉक पिस्टल बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के मौरिस नगर इलाके से एसआई गुमान सिंह की कार से ग्लॉक पिस्टल, लैपटॉप व नकदी ठक-ठक गिरोह के सदस्यों ने चुराई थी। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने ठक-ठक गिरोह के सदस्य अमित को उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली गई है। दक्षिण जिला पुलिस ने अमित की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर जिला पुलिस व अपराध शाखा को जानकारी दे दी है। अमित मूलरूप से मदनगीर का रहने वाला है और इस समय उत्तम नगर में रह रहा था।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमित का साथी लैपटॉप लेकर मुंबई भाग गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को ये पता नहीं था कि उन्होंने पुलिस वाले की कार में चोरी की है। उन्हें लगा कि ये सामान्य नागरिक की पिस्टल है और वे उसे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें