फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से एक और मासूम की मौत

Sun, 29 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबर तालाब कॉलोनी में शनिवार शाम को एक वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। बच्चे का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया।  डाबर कॉलोनी में सलीम परिवार के साथ रहते हैं।

वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटे जुबेर (5) और समद (1) वर्ष हैं। शनिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे समद बाहर खेल रहा था। जब शाहिदा ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसकी कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन


जिसके बाद वह बाहर निकली, तो समद कहीं भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।  उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। पति भी घर पहुंचे और पड़ोसियों के साथ बेटे की खोजबीन की।

ढूढ़ते हुए बच्चा घर के पास खुले नाले में पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह खेलते समय नाले में गिर गया होगा।

सफाई के लिए खोला गया था नाला
लोगों का कहना है कि नाले को पटिया डालकर ढका गया था। जिससे कोई हादसा नहीं हो लेकिन दो दिन पहले नाले की सफाई के लिए पटिया को हटा दिया गया था। नाले की सफाई के बाद पटिया को नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


जिसकी वजह से बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया। देर रात बच्चे के शव को कॉलोनी के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

उधर, नगर पालिका के ईओ डीके राय से इस मामले में उनके पक्ष के लिए फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें