अरविंद केजरीवाल के बंगलुरु से वापस आने के बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी में चल रही आंतरिक कलह पर लगाम लगेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव का मामला सुलझता इससे पहले ही पार्टी में एक नया विवाद सामने आ गया है।
'आप' की राजस्थान इकाई के नेता डॉक्टर राकेश पारेख ने 'अरविंद "आप" को क्या हो गया' शीर्षक से एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने लगभग वैसे ही आरोप लगाए हैं जो कुछ दिनों पहले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव लगाते रहे हैं।
पारेख ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि उन्हें पद, टिकट या सम्मान नहीं चाहिए, लेकिन आप टोपी की लाज रखें। पारेख ने अपने ब्लॉग में अन्ना आंदोलन की कुछ भावनात्क यादें भी साझा की हैं।