फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉ. निखिल टंडन छह महीने और संभालेंगे एम्स निदेशक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित नियुक्ति होने तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के निदेशक पद पर डॉ. निखिल टंडन छह महीने और बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल 26 अप्रैल 2027 तक बढ़ा दिया है। नियमित नियुक्ति होने तक वह निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डॉ. टंडन एम्स के एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेटाबॉलिज्म विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख हैं। नियमित नियुक्ति के लिए मंजूरी लेने का प्रस्ताव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेजा गया है। पूर्णकालिक निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, 60 से अधिक उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। अंतिम नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी। नियमित निदेशक की नियुक्ति या सरकार के नए आदेश से उनका कार्यकाल पहले भी समाप्त हो सकता है। इस बीच, एम्स में फैकल्टी के रिक्त पद चिंता का विषय बने हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 265 विज्ञापित पदों के मुकाबले 214 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। संस्थान में 1,313 स्वीकृत फैकल्टी पदों में से 436 अब भी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें