फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिलासपुर में लगा लंबा जाम, पचगांव चौक तक वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन लंबा जाम लगा। यह जाम बिलासपुर से पचगांव चौक और सिधरावली तक फैला था। शुक्रवार को बारिश के कारण भी हाईवे पर करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लगा था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बिलासपुर के पास फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। सड़क पर वाहनों का अधिक दबाव और बड़े ट्रकों की आवाजाही भी जाम का कारण है। जर्जर सर्विस रोड पर गड्ढे होने से वाहन मुख्य हाईवे पर आते हैं। इससे वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है। लगातार दो दिनों के जाम से नौकरीपेशा लोगों और वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें