फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश शर्मा बने मंत्री, यूपी में होगा ये फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा को मंत्री बनाए जाने की तैयारी कर ली है। मंत्री बनने वालों की जो सूची शनिवार देर रात राष्ट्रपति के पास भेजी गई, उसमें सांसद का नाम बताया गया है।
विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो वे रविवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। महेश को राज्य मंत्री बनाने जाने की चर्चा है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सांसद डॉ. महेश शर्मा को शाम को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में बुलाने की सूचना दी गई। जैसे ही यह सूचना क्षेत्र के लोगों को मिली तो वे सांसद को बधाइयां देने लगे।

ऐलान से पहले ही जश्न की तैयारी

बताया गया है कि देर रात पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री पद के लिए नाम तय किए गए, उसमें डॉ. महेश का नाम बताया गया है।

रात करीब 9:30 बजे राष्ट्रपति की ओर से सूची मंजूर होने के बाद तय हो गया कि कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेगा।

उधर, जैसे ही मंत्री पद की शपथ के बाद सांसद नोएडा पहुंचेंगे तो उनके लिए सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में सबसे पहले पूजा का कार्यक्रम होगा, इसके बाद उनके घर और कैलाश अस्पताल में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

आखिर क्यों खास है डॉ. शर्मा?

-लंबे अर्से से आरएसएस से जुड़े रहे।
-पिछले 25 सालों से नोएडा में रहकर भाजपा की राजनीति कर रहे हैं।
-पेशे से डॉक्टर हैं और कैलाश अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक।

-2009 में गौतमबुद्धनगर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए।
-2012 में पहली बार बनी सीट नोएडा विधान सभा से विधायक चुने गए।
-2014 में लोकसभा के चुनाव में  गौतमबुद्धनगर से सांसद चुने गए।

-लोकसभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र बनारस में जाकर चुनाव प्रचार किया। चुनाव मैनेजमेंट में माहिर होने के चलते नोएडा से भी चुनाव प्रचार केंद्र की कमान रही। इसके अलावा राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ और कानपुर आदि स्थानों में भी चुनाव प्रचार किया।

-महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव में काफी जिम्मेदारी रही और महाराष्ट्र में 24 विधान सभा क्षेत्र का प्रभार भी रहा।
-हाल ही में जम्मू कश्मीर में चुनाव की जब घोषणा हुई तो पार्टी मुखिया अमित शाह की तरह से चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार रहने को कहा गया। तीन बार जम्मू कश्मीर का दौरा भी कर चुके हैं। संगठन में अच्छी पकड़ है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर से डॉ.महेश शर्मा से परिचित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें